Tuesday, February 24, 2026

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता, फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में कर रहे चोरी

Must Read

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता, फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में कर रहे चोरी

कोरबा। विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर है। असामाजिक तत्वों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती चली जा रही है। जो दुकान मकान को निशाना बना रहे हैं। इसी तरह के एक मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री में भी लगातार चोरी कर रहे हैं। जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई। सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत अटल आवास खरमोरा के बगल स्थित मोहन लाल अग्रवाल के स्वामित्व की फ्लाई ऐश ब्रिक्स फैक्ट्री (गोयल इंडस्ट्रीज) संचालित है। मोहनलाल अग्रवाल ने शिकायत की है कि कुछ दिनों पूर्व से अज्ञात लोगों के द्वारा फैक्ट्री में चोरी किया जा रहा है। उक्त अज्ञात चोरो के द्वारा प्रथम बार ब्लोवर मशीन, कटर मशीन, लोहे की सामग्री पाना, दूसरी बार में पानी की डूम 2 नग एवं तीसरी बार अर्थात बीती दरमियानी रात्रि उनके द्वारा चार मोटर, एक रोलर, एक ट्रैक्टर की बैटरी और पानी की ड्रम 2 नग एवं लोहा चोरी कर ले गये हैं। फैक्ट्री में लगातार हो रही चोरी से संचालक की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस से मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This