Wednesday, February 25, 2026

आशा आजाद तीन राष्ट्रीय अवार्ड से हुईं सम्मानित

Must Read

आशा आजाद तीन राष्ट्रीय अवार्ड से हुईं सम्मानित

कोरबा। फरिदाबाद,एनसीआर दिल्ली में मैंजिक बुक आफ आर्ट यूनिवर्सिटी, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत संस्था से श्रीमती आशा आजाद सहायक प्राध्यापक भूगर्भ शास्त्र, पीजी कॉलेज, मानिकपुर, निवासी को राष्ट्रीय मानद उपाधि, बेस्ट ऑथर अवार्ड एवं राष्ट्रीय एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से प्रारंभ किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य की बेटियाँ आशा आजाद एवं सुकमोती चौहान को इस मंच से मानद उपाधि अवार्ड उनके अनूठे ग्रंथ छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन जिसके लिए उन्हें पूर्व में ही गोल्डन बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड से दो अचीवमेंट प्राप्त हो चुका है। जिसके उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें डाक्ट्रेट मानद उपाधि, मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी से प्रदान किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की इन दोनों बेटियों नें मैंजिक एण्ड आर्ट यूनिवर्सिटी से डाक्ट्रेट की मानद उपाधि के साथ साथ बेस्ट ऑथर अवार्ड पाने वाली छत्तीसगढ़ की पहिली महिला के रूप में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This