Wednesday, February 18, 2026

प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग हो चुकी है पूरी -बैज, पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम सिंघिया में संकल्प शिविर का आयोजन

Must Read

प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग हो चुकी है पूरी -बैज, पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम सिंघिया में संकल्प शिविर का आयोजन

कोरबा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सभी जिलों में संकल्प शिविर का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम सिंघिया में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज थे।दीपक बैज ने विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संकल्प शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान दीपक बैज ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही पूरे शिविर में कांग्रेसियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में पुन: राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने की हुंकार भरी। टिकट वितरण में हो रही देरी को लेकर माननीय दीपक बैज ने कहा कि बहुत जल्द प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की जाएगी। आलाकमान की अंतिम बैठक होने को है और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।शिविर में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा, राज्य गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा व श्रम कल्याण विभाग के सदस्य नवीन सिंह मौजूद रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में पाली तानाखार के विधायक मोहितराम ने पाली तानाखार के कार्यकर्ताओं व उपस्थित लोगों को प्रणाम करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पाली तानाखार के विकास कार्यों का संक्षिप्त विवरण देते हुए पाली तानाखार के कार्यकर्ताओं का आभार जताया।उन्होंने कहा आप सभी की मेहनत से पाली तानाखार में कांग्रेस की जीत होते आ रही है। उन्होंने कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं कांग्रेस का विधायक बना, हमें छत्तीसगढ़ में जनहित वाली कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। विधायक ने संगठन को मजबूत बनाकर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। ज्योत्सना महंत ने पाली तानाखार के कार्यकर्ताओं का आभार जताया।जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के उद्देश्य से हम एकजुट होकर हर एक बूथ से जीत हासिल कर इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे। पाली तानाखार व कोरबा विधान सभा से हमेशा से कांग्रेस जीतते हुए आई है। इस बार आप सब के मेहनत व सहयोग से कोरबा की चारो सीट जीतेंगे। प्रदेश में 75 से अधिक सीट हासिल कर पुन: कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। चरणदास महंत ने भी पाली तानाखार के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मैंने जब जब यहां से चुनाव लडा़ था तब तब मुझे जनता व कार्यकर्ताओ का स्नेह और दुलार मिला। श्री महंत ने पाली तानाखार के विधायक मोहितराम की जनता के बीच सघन दौरा की प्रशंसा की।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This