Tuesday, February 17, 2026

व्यवसायी रहस्यमय ढंग से हुआ लापता

Must Read

व्यवसायी रहस्यमय ढंग से हुआ लापता

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र का एक व्यवसायी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। जो अपनी कर सेवा घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।
कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती शिवम इलेक्ट्रॉनिक के संचालक व्यवसायी अशोक जायसवाल बीते शनिवार की शाम तकरीबन 5 बजे अपनी हुंडई आई 20 कार से कोरबा गए हुए थे। परिचित व परिजनों के द्वारा उन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल अभी तक उनकी कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस को भी व्यवसायी के इस तरह से अचानक लापता हो जाने की सूचना दी गई है। सोशल मीडिया पर भी व्यवसायी की तस्वीर और विवरण वायरल कर ढूंढने में सहयोग की अपील की जा रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This