गौरव पथ आंदोलन का पंडाल हटाने के बाद भडक़ा आक्रोश
कोरबा। नगर पालिका दीपका क्षेत्र के गौरव पथ को भारी वाहनों से मुक्त किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने उठा लिया। इसके साथ पंडाल को हटा दिया गया। जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता नाराज हो गए,48 दिन से जारी गौरव पथ में रविवार को शासन प्रशासन ने अचानक हस्तक्षेप करते हुए आंदोलन के पंडाल को जब्त किया और आंदोलन कर रहे उमागोपाल और बंशी को जबरदस्ती उठा कर थाने में ले कर बैठा दिया । उमागोपाल और बंशी के थाने में बैठाने की जानकारी मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और थाना घेराव की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी मिलते हरकत में आई पुलिस ने उमागोपाल और बंशी को केवल समझाइश देकर और कल के आंदोलन को स्थगित करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। आंदोलनकारी बंशीदास का कहना है कि शासन प्रशासन केवल कंपनी को गाडिय़ों को चलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का बहाना कर रही है। सच्चाई तो यह है की सभी गंतव्यों के लिए ट्रांसपोर्टरों के पास वैकल्पिक मार्ग पहले से ही उपलब्ध है। उमागोपाल ने कहा कि शासन प्रशासन आंदोलनकारियों को डराना बंद करे और असल में अगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए जाने के पक्षधर हैं तो गौरव पथ में भारी वाहन चलाना बंद करे।
![]()

