Sunday, February 15, 2026

प्रताड़ना से परेशान था आरक्षक, पिता ने लगाया आरोप खुद के रायफल से गोली मारकर की थी आत्महत्या

Must Read

प्रताड़ना से परेशान था आरक्षक, पिता ने लगाया आरोप
खुद के रायफल से गोली मारकर की थी आत्महत्या

 

कोरबा। पुलिस के एक जवान ने खुद को इंसास राइफल से गोली मार ली। उसकी रक्त रंजित लाश कलेक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में मिली। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई । पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजन कोरबा पहुंचे। पिता ने पत्नी प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि जांजगीर जिले के महोदा निवासी मृतक ललित सोनवानी जिला पुलिस बल में आरक्षक के पद पर पदस्थ था।उसकी हाल ही में पाली थाना से रक्षित निरीक्षण केंद्र तैनाती हुई थी। उसे सुरक्षा के लिए कलेक्टर कार्यालय के निर्वाचन शाखा स्थित ईवीएम वेयरहाउस में तैनात किया गया था। प्रतिदिन की तरह रात करीब 8:00 बजे सशस्त्र बल का जवान ड्यूटी पर पहुंचा। उसने जैसे ही वेयरहाउस का दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया, उसके होश उड़ गए। दरअसल कमरे के भीतर बेड में आरक्षक की रक्त रंजित लाश पड़ी हुई थी। उसके पास ही इंसास राइफल भी रखा था । मृतक के दोनों कान में हेडफोन लगे हुए थे। जिसकी सूचना सशस्त्र बल के जवान ने तत्काल सिविल लाइन थाना के अलावा आला अफसर को दी । सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस के अलावा डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची । पुलिस की संयुक्त टीम जांच पड़ताल में जुट गई । कोरबा पहुंचे मृतक के पिता महोदा निवासी समेलाल सोनवानी ने बताया कि कल शाम ही ललीत से मोबाइल पर उसकी बात हुई थी। समेलाल मंगलवार को कोरबा भी उसके पास आने वाला था। ललीत ने पिता से मछली भी मंगवाया था। पिता ने बताया कि उसकी पत्नी से वह परेशान था। पांच साल से केस चल रहा है। पत्नी उसे धमकाती थी कि उसे जीने खाने नहीं देगी। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This