Monday, February 16, 2026

सडक़ हादसे में बस सवार 12 यात्री घायल

Must Read

सडक़ हादसे में बस सवार 12 यात्री घायल

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक की लापरवाही से यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। जिससे बस सवार एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायलों को कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कटघोरा थाना अंतर्गत बिंझरा के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर और बाइक के कारण पेंड्रा जाने वाली बस सडक़ किनारे झाडिय़ों में घुसते हुए पेड़ से जा टकराई, जिससे बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। डायल 112 को दुर्घटना की सूचना दी गई। डायल 112 के जवानों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को कटघोरा अस्पताल रवाना किया। दुर्घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में एक बाइक सवार के घायल होने की खबर है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This