Monday, February 16, 2026

रेलवे की नई व्यव्स्था से यात्रियों को मिल रही राहत, बिलासपुर से कोरबा आने की टेंशन हुई दूर

Must Read

रेलवे की नई व्यव्स्था से यात्रियों को मिल रही राहत, बिलासपुर से कोरबा आने की टेंशन हुई दूर

कोरबा। नेताजी सुभाषचंद बोस (इतवारी) से बिलासपुर तक चलने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस का रेलवे ने कोरबा रेलवे स्टेशन तक विस्तार कर दिया है। रेलवे की इस नई व्यवस्था के कारण अकलतरा, नैला, चांपा व कोरबा के यात्रियों को राहत मिल रही है। पहले इस ट्रेन में सफर करने वाले इन स्टेशनों के यात्रियों को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यात्रा रद करनी पड़ती थी। यहां से गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था।शिवनाथ एक्सप्रेस के परिचालन की व्यवस्था पहले यह थी कि यह ट्रेन कोरबा से इतवारी रेलवे स्टेशन तक जाती थी, लेकिन वापसी में यह ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचकर टर्मिनेट हो जाती थी। इससे बिलासपुर के इसके पहले के स्टेशन तक सफर करने वाले यात्रियों को तो किसी तरह दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन जिन्हें अकलतरा, नैला, चांपा व कोरबा तक यात्रा करनी है ऐसे यात्रियों को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए यात्रियों के लगातार इस ट्रेन का भी कोरबा तक विस्तार करने की मांग उठ रही थी। जेडआरयूसीसी व डीआरयूसीसी की बैठक में भी सदस्यों के द्वारा इस मुद्दे को उछाला जाता था। लगातार मांग के बाद रेल प्रशासन ने आकलन किया और यह पाया कि इस ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को राहत ही मिलेगी। लिहाजा रेल प्रशासन ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की और विस्तार करने की घोषणा कर दी। 29 सितंबर से यह ट्रेन कोरबा स्टेशन तक आ रही है। इस ट्रेन का कोरबा स्टेशन तक विस्तार करने से अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा व कोरबा स्टेशन के यात्रियों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से सीधे गंतव्य तक जाने की सुविधा उपलब्ध हुई है। इतवारी से नागपुर की दूरी कम होने के कारण इस ट्रेन से लोग इतवारी स्टेशन तक यात्रा कर अन्य माध्यमों से नागपुर तक की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।इसके साथ ही नागपुर से इतवारी तक यात्रा कर इस कोरबा तक की यात्रा भी आसान हो गई है। इस व्यवस्था से हर वर्ग के यात्रियों को राहत मिली। इसके अलावा बिलासपुर से कोरबा जाने वाले यात्रियों को ट्रेन की सुविधा मिल गई।
बॉक्स
नर्मदा एक्सप्रेस के विस्तार की मांग
शिवनाथ एक्सप्रेस का कोरबा तक विस्तार होने से 29 सितंबर से एक बड़ी परेशानी दैनिक यात्रियों के सामने खड़ी हो गई है, क्योंकि इसी क्रम में िबलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल गाड़ी संख्या 08212 को बंद कर दिया है। इसके कारण यात्रियों को दिन में साढ़े सात घंटे तक बिलासपुर से कोरबा आने कोई भी ट्रेन नहीं मिल पा रही है। इस गाड़ी के स्थान रेलवे प्रशासन के लिए परेशानी नहीं बनने वाली नर्मदा एक्सप्रेस से बेहतर कोई दूसरा विकल्प फिलहाल नहीं है।इसलिए रेल संघर्ष समिति कोरबा के पदाधिकारियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की कि नर्मदा एक्सप्रेस का कोरबा तक विस्तार किया जाए या फिर इस गाड़ी को बिलासपुर से दोपहर 2.50 बजे नियमित गेवरारोड तक स्पेशल पैसेंजर बनाकर चलाया जाए। इससे दोनों ही दिशाओं के दैनिक यात्रियों की परेशानी दूर हो जाएगी। रेल संघर्ष समिति के संयोजक व रेल मामलों के जानकार रामकिशन अग्रवाल ने मांग पत्र में कहा है कि नर्मदा एक्सप्रेस (18233) के रैक को बिलासपुर आने के बाद दोपहर 1.30 बजे से अगले दिन सुबह 11.45 बजे तक अर्थात 22 घंटे तक यार्ड में खड़ा रखा जाता है। इस गाड़ी को यार्ड में इतनी लंबी अवधि तक रखने के स्थान पर कोरबा तक विस्तार करके यात्रियों को हो रही परेशानी को दूर किया जाए।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This