Tuesday, February 17, 2026

सडक़ हादसे में व्यवसायी हुए घायल

Must Read

सडक़ हादसे में व्यवसायी हुए घायल

कोरबा। जिले के सीएसईबी चौक के पास हुए हादसे में कुसमुंडा क्षेत्र के कई व्यवसायी घायल हो गए। मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती व्यापारी नरेश अग्रवाल, कुचेना मोड व्यवसायी अनिल अग्रवाल, सुराकछार व्यवसायी मुकेश अग्रवाल व 2 अन्य अपनी सेंट्रो कार क्रमांक सीजी 12 आर 4029 से पंप हाउस की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सी एस ई बी चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन सीजी 12 बीजी 1480 ने जोरदार टक्कर मार दी। जिस वक्त यह घटना हुई उसी वक्त एक बाइक सवार भी इस टक्कर की वजह से वाहनों की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है की कार सवार मुकेश अग्रवाल को गंभीर चोट लगी है। जिन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं अन्य लोगो को मामूली चोट आई है। जिनका डॉक्टरी परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This