Tuesday, February 17, 2026

कोरबी सर्किल में अवैध खनन पर वन विभाग ने कसा शिकंजा

Must Read

कोरबी सर्किल में अवैध खनन पर वन विभाग ने कसा शिकंजा

कोरबा। कटघोरा के कोरबी सर्किल में नाले से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते एक ट्रैक्टर को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है। वन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज अंतर्गत कोरबी सर्किल में कक्ष क्रमांक पी-346 में स्थित गागा नाला से कुछ लोगों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा था। इसकी सूचना पर रेंजर अभिषेक दुबे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नाले में दबिश दी तो मौके पर एक स्वराज ट्रैक्टर मिला, जिसमें कुछ लोग रेत का उत्खनन कर उसे लोड कर रहे थे। उन्हें पकडक़र जब टीम द्वारा रेत के उत्खनन तथा परिवहन संबंधी दस्तावेज देने को कहा तो वे प्रस्तुत नहीं कर सके। वन विभाग की टीम को पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम समार साय पिता बालकराम गोंड़ निवासी ग्राम लाद तथा ट्रैक्टर मालिक का नाम अश्वनी जायसवाल बताया जो कोरबी के रहने वाले हैं। रेत के उत्खनन व परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 12654/18 बनाकर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। वन विभाग की कार्रवाई से उन रेत माफियाओं में हडक़ंप मच गया है जो क्षेत्र में स्थित नदी व नालों से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन कर गौण खनिज की तस्करी करते हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This