आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प, इस बार मुद्दों की राजनीति होगी-अमृतपाल, आप के प्रदेश सह प्रभारी पहुंचे कोरबा प्रवास पर

Must Read

आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प, इस बार मुद्दों की राजनीति होगी-अमृतपाल, आप के प्रदेश सह प्रभारी पहुंचे कोरबा प्रवास पर

कोरबा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दौरे पर हैं। अपनी पार्टी की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसी तारतम्य में अमृतपाल सिंह कटघोरा विधानसभा पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष द्वारा कटघोरा नगर में विशाल रैली निकाली और जनसभा का आयोजन किया। अमृतपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 15 साल बीजेपी और 5 साल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में शासन किया, लेकिन यहां के लोगों को क्या मिला, वही खराब सडक़, न अच्छा स्कूल दे पाई न अच्छे कॉलेज दे पाई। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प बन गया है और लोगों में पार्टी को लेकर उत्साह है। छत्तीसगढ़ महिलाएं अब पहले की तरह नहीं है। पढ़ी लिखी एजुकेटेड हैं। उनको पता चल गया कि उनके अधिकार क्या हैं। अब वो साडिय़ों के पीछे, दारू के पीछे नहीं जाएंगे। इस बार मुद्दों की राजनीति होगी। उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को वृहद रूप देने के साथ वो विधानसभाओं में मजबूत प्रत्याशी के चयन के लिए कार्यकर्ताओं के मन को टटोल रहें हैं।अमृत पाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को साड़ी दे रहे है। अगर साड़ी की बात करनी है तो एक पार्टी, एक साल में एक साड़ी देगी। हम महिलाओं को उनका सम्मान देंगे।
बॉक्स
काम करते हाथ नहीं जोडऩा पड़ता
उन्होंने कांग्रेस की भरोसा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पांच साल में लोगों का भरोसा नहीं जीत पाए तो अब चुनाव को एक-दो महीने रह गए तो यात्रा पर लोग कैसे भरोसा करेंगे। कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल की तरह करना चाहिए कि अगर काम किए तो वोट दो, अगर नहीं किया तो वोट मत दो। इस स्लोगन के साथ उन्हें लोगों के बीच आना चाहिए था। इसको छोडक़र कांग्रेस लोगों के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे है, कि हम पर भरोसा कर लो, आने वाले समय में कुछ करेंगे। पांच साल में कुछ कर नहीं पाए। अब उन पर लोगों का भरोसा है नहीं वे जीतने की कोशिश में हैं, लेकिन जीत नहीं पाएंगे।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This