छात्रावास से लापता आठ बच्चियां तानाखार में मिली, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

Must Read

छात्रावास से लापता आठ बच्चियां तानाखार में मिली, छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

कोरबा। कटघोरा अन्तर्गत खुटरीगढ़ में संचालित एक छात्रावास से आठ बच्चियां बुधवार की रात को लापता हो गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी बालिकाएं तानाखार मार्ग में पैदल जाते हुए मिली। जिसके बाद संचालक ने राहत की सांस ली। बालिकाओं का इस तरह घर जाने के लिए निकलने की इस घटना से छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।अलग-अलग कारणों से विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी विद्यालय से दूरी बना रहे हैं। एक स्थिति ऐसी भी आ रही है जब वह पूरी तरह से शिक्षा से अलग हो चुके हैं। ऐसे शाला त्यागी बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोडऩे के लिए कई प्रकार की कोशिश की जा रही है। इस कार्य के लिए दिल्ली क्षेत्र से वास्ता रखने वाले एनजीओ एस्पायर के द्वारा छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र का काम लिया गया है, इसके अंतर्गत कई वर्ष पहले विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान और सर्वेक्षण करने के साथ उन्हें अब शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।जिले के सबडिवीजन व विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा की रामपुर पंचायत में खुटरीगढ़ के भारत भवन में एनजीओ के द्वारा छात्रावास संचालित कराई जा रही है जिसमें लगभग 50 छात्राओं को रखा गया है जो आसपास के गांव से संबंधित हैं। वर्तमान में यहां पर 39 छात्राएं अध्यनरत हैं। इन छात्राओं को पढऩे के लिए एनजीओ ने तीन महिला शिक्षकों की व्यवस्था यहां पर की है। इसके बावजूद भी बुधवार को खुटरीगढ की छात्रावास से आठ छात्राएं मौका पाकर भाग गईं। कुछ घंटे बाद जब यहां के शिक्षिका को जानकारी मिली तो उसने आगे जानकारी दी इसके बाद सबके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में खोजबीन शुरू की गई। जिस पर संबंधित बालिकाएं तानाखार में पेट्रोल पंप के पास मिली। इस बारे में संस्था को इतना ही पता चला कि पढऩे में मन नहीं लगने के कारण वे भाग गई थी।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This