Thursday, February 19, 2026

आचार संहिता से पहले तबादलों की लगी झड़ी, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में तबादलों का दौर

Must Read

आचार संहिता से पहले तबादलों की लगी झड़ी, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में तबादलों का दौर

कोरबा। विधानसभा चुनाव के लिए जल्द आचार संहिता लागू हो सकती है। जिसे देखते हुए अब राज्य सरकार ने तबादलों की झड़ी लगा दी है। एक के बाद एक तबादला आदेश जारी हो रहा है। पुलिस और प्रशासनिक महकमे में धड़ाधड़ तबादले किए जा रहे हैं। पहले एएसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला हुआ था। वहीं गुरूवार को फिर एक बार 49 डीएसपी का तबादला आदेश जारी किया गया है, जिसमें कोरबा सीएसपी के रिक्त पद पर भूषण एक्का और डीएसपी मुख्यालय कोरबा के पद पर श्रीमती प्रतिभा मरकाम को पदस्थ किया गया है। वर्तमान में डीएसपी भूषण एक्का कबीरधाम एवं प्रतिभा मरकाम नारायणपुर जिले में पदस्थ थे। कोरबा सीएसपी का पद करीब दो माह से डीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी के तबादले के बाद से खाली पड़ा था। इसी तरह कोरबा में पूर्व में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ रहे सुरेश ध्रुव को डीएसपी एसीबी/ईओडब्लू से सीएसपी विधानसभा (रायपुर) बनाया गया है। कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर से डीएसपी बने पुलिस अधिकारियों में श्याम सिदार को राजनदगांव से एसडीओपी जीपीएम और विजय ठाकुर को रायपुर से एसडीओपी सारंगढ़ बिलाईगढ़ बनाया गया है।
बॉक्स
डनसेना करतला, नागर को होंगे बांगो थाना प्रभारी
पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को 32 प्रधान आरक्षक सहित 149 आरक्षक का स्थानांतरण आदेश जारी किया था। गुरुवार को एक बार फिर तबादला आदेश जारी किया गया जिसमें दो थाने के प्रभारी बदले गए हैं। जारी तबादला सूची में निरीक्षक प्रमोद डनसेना को रक्षित केन्द्र से नवीन पदस्थापना करतला थाना प्रभारी का दिया गया है। रक्षित केन्द्र में पदस्थ निरीक्षक मनीष चंद्र नागर को बांगो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बांगो थाना का प्रभार देख रहे निरीक्षक किरण गुप्ता को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। इसी तरह उपनिरीक्षक रश्मि थामस को लाइन से दर्री, नागेश तिवारी को करतला, शिव कुमार कोसरिया को पसान, सेरफिन केरकेट्टा को कोतवाली, उमराव सिंह नेताम को बांकीमोंगरा, महासिंह धुर्वे को बांगो, दादू रैया सिंह को पाली और सुमन लाल पोया को सिविल लाइन थाना रामपुर स्थानांतरित किया गया है। सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश परिहार को बालको थाना से पाली, सुकलाल सिदार को बांगो भेजा गया है।
बॉक्स
पदोन्नत सहायक उपनिरीक्षकों का बिलाईगढ़ तबादला
जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्न्त हुए 12 सहायक उपनिरीक्षकों का तबादला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला किया गया है। स्थानांतरित सहायक उपनिरीक्षकों में मस्तराम कश्यप, चक्रधर सिंह राठौर, संजय नायक, सेराफिन लकड़ा, कुलदीप कुमार तिवारी, ईश्वर सिंह राजपूत, प्रकाश रजक, रामकुमार पांडेय, सरस्वती कौशिक, सावित्री कोर्राम, संतोष कुमार तांडी व प्रवीण कुमार लाल शामिल है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This