Thursday, February 19, 2026

मंदिर में चोरी करने वाले दो चोर पुलिस के गिरफ्त में, चोरी गई चांदी छत्र बरामद, कटघोरा पुलिस को मिली सफलता

Must Read

मंदिर में चोरी करने वाले दो चोर पुलिस के गिरफ्त में, चोरी गई चांदी छत्र बरामद, कटघोरा पुलिस को मिली सफलता

 

कोरबा। कटघोरा राधा सागर तालाब हनुमान मंदिर से चांदी की छत्र चोरी करने वाले दो चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने चोरी से गई छत्र को भी बरामद कर लिया है,गिरधारी अग्रवाल पिता स्व. रतिराम उम्र 59 साल साकिन कटघोरा ने आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि राधासागर तालाब किनारे हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर, हनुमान की मूर्ति के उपर लगे लगभग 100 ग्राम चांदी के छत्र को 3 अक्टूबर की रातअज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवचेना में लिया गया। दौरान विवेचना जरिये मुखबीर सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पतासाजी कर आरोपियो को पकड़ा गया।सुनील रात्रे पिता भुवनलाल उम्र 38 साल साकिन मेलाग्राउंड तहसीलभाठा कटघोरा और तरूण कुमार राठौर पिता कन्हैयालाल उम्र 32 साल टिंगीपुर कटघोरा को पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से चोरी गई चांदी की छत्र के टुकडों को जप्त कर विधिवित् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव, सउनि विनोद खाण्डे, प्रआर संदीप पाण्डेय, आर अजय खुटले, आर महेन्द्र चन्द्रा, आर खम्हन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This