ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो गंभीर
कोरबा। जिले में सडक़ हादसे का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार घटित हो रहे सडक़ हादसों में लोगों की अकाल मौत हो रही है। साथ ही गंभीर रूप से घायल होकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।ऐसे ही एक मामले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उरगा हाटी मुख्य मार्ग सिलयारीभांठा के समीप जबरदस्त सडक़ दुघर्टना हुई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 को सूचित कर अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस घायल दोनों युवकों की पहचान कार्रवाई में जुटी हुई थी।
![]()

