Tuesday, February 17, 2026

कोयला कामगारों को 10 तक वेतन भुगतान की उम्मीद

Must Read

कोयला कामगारों को 10 तक वेतन भुगतान की उम्मीद

 

कोरबा। कोयला कंपनियों में 10 अक्टूबर को वेतन भुगतान होने की संभावना है। इस बात का संकेत एक आंतरिक पत्र से हुआ है, जिसमें 10 अक्तूबर को वेतन भुगतान की बात कही गई है। वेतन समझौता-11 के अनुसार भुगतान होगा या वेतन समझौता-10 के अनुसार यह कहना मुश्किल है। मामले पर एक वरिष्ठ कोयला अधिकारी से संपर्क करने पर कहा गया कि कोल इंडिया की ओर से अनुषंगी कंपनियों को दिए गए संदेश के आधार पर कुछ कंपनियों ने एरिया जीएम को पत्र जारी कर कहा है कि कोयला कुछ कंपनियों को जारी आंतरिक पत्र से कर्मियों को आश्वस्त करें कि10 तक वेतन भुगतान हो जाएगा। बता दें कि नौ अक्तूबर को वेतन समझौता-11 संबंधी विवाद पर कोल इंडिया की जबलपुर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई होनी है। हाईकोर्ट की ओर से सुनवाई के बाद जिस तरह निर्देश मिलेगा, उसी अनुरूप वेतन भुगतान का कोल इंडिया की ओर से आदेश जारी कर दिया जाएगा।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This