Wednesday, February 18, 2026

आंदोलनकारियों को थाना ले जाने के खिलाफ भडक़ा आक्रोश, तहसीलदार व नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

Must Read

आंदोलनकारियों को थाना ले जाने के खिलाफ भडक़ा आक्रोश, तहसीलदार व नगर पालिका अधिकारी के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन

कोरबा। नगर पालिका परिषद दीपका के गौरव पथ मार्ग से भारी वाहनों का परिचालन बंद कराने के लिए 13 अगस्त से धरना प्रदर्शन कर रहे उमा गोपाल व बंशी दास महंत ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें पिछले दिनों एक अक्टूबर को शांतिपूर्ण धरना दे रहे पंडाल को जबरदस्ती उखाड़ फेंकने तथा बिना किसी नोटिस व सूचना के थाना ले जाने की घटना को अन्यायपूर्ण बताते हुए अधिकारियों पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
आंदोलन कर रहे उमा गोपाल व बंशी दास महंत ने ज्ञापन में कहा कि है कि दीपका तहसीलदार व नगर पालिका अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर बिना सूचना दिए अवैधानिक तरीके से जबरदस्ती बलपूर्वक कार्रवाई की है। जिसके विरुद्ध संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कराते हुए दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि उन्हें घंटों थाने में बैठा कर रखा गया। उन्होंने गौरव पथ में भारी वाहनों के परिचालन पर अंकुश लगाए जाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि गौरव पथ मार्ग में भारी वाहनों की मुक्ति के लिए 13 अगस्त से दीपका ऑटो स्टैंड में प्रशासन को सूचना देकर जनहित में अनिश्चितकालीन अनशन किया जा रहा था। 18 अगस्त को कटघोरा एसडीएम के ठोस आश्वासन पर इसे समाप्त कराया गया। इसके बाद शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन आवेदन देकर किया जा रहा था। जिसमें एकाएक एक अक्टूबर को कार्यवाही की गई। 7 अक्टूबर शनिवार की शाम शाम क्षेत्र में इस बात को लेकर समर्थकों में आक्रोश की लहर दौड़ पड़ी।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This