Friday, February 27, 2026

हाथियों ने गांव में घुसकर मचाया उत्पात

Must Read

हाथियों ने गांव में घुसकर मचाया उत्पात

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां के पसान रेंज में पड़ोसी जीपीएम जिले के मरवाही परिक्षेत्र से अचानक धमके हाथियों ने आधी रात को रेंज के पलामू कुम्हरी दर्री गांव में भारी कहर ढाते हुए आधा दर्जन ग्रामीणों के मकान को ध्वस्त कर दिया। वहीं एक ग्रामीण के बाड़ी में पहुंच वहां लगे मकई की फसल को भी रौंद दिया। हाथियों का उत्पात यहां काफी देर तक चला। इस दौरान ग्रामीण हाथियों के डर से अपने-अपने घरों में दुबके रहे। हाथियों के उत्पात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन शुरू कर दिया है। इससे पहले हाथियों ने बलबहरा व तरईमार में उत्पात मचाते हुए फसलों को तहस-नहस कर दिया। जानकारी के अनुसार वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज में 47 हाथी पहले से मौजूद हैं और लगातार उत्पात मचा रहे हैं जिससे वन अमले के साथ-साथ क्षेत्रवासी परेशान हैं। मरवाही से पहुंचे हाथियों द्वारा आते ही उत्पात मचाए जाने से उनकी परेशानी और भी बढ़ गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि केंदई व एतमानगर रेंज में अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हाथी अब एक साथ एकत्रित हो गए हैं और केंदई रेंज के कापा नवापारा-कोयलारगडरा जंगल में डेरा डाल दिए हैं। जिससे हाथियों की निगरानी में आसानी हो रही है। मरवाही रेंज से धमक हाथियों ने पलामू गांव में जिन ग्रामीणों के मकान को निशाना बनाया उनके नाम क्रमश: सितंबर सिंह पिता गंंगा सिंह, दुर्गावती पति सुखनंदन, शिवनारायण, राजू सिंह पूता शिवनारायण्, अमर सिंह पिपता रामधन व रामप्रसाद बताए गए हैं।इन लोगों ने परिवार समेत भागकर जान बचाई, जबकि इंदरसाय के बाड़ी में पहुंचकर हाथियों ने वहां लगे फसल को तहस-नहस कर दिया। इधर कोरबा कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में भी हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने का सिलसिला जारी है। यहां के कलमीटिकरा गांव में 25 तथा 3 हाथी कुदमुरा बिट के धवन नाला जंगल में घूम रहे हैं। हाथियों ने दोनों ही स्थानों में ग्रामीणों के खेतों में पहुंचकर धान की फसल को तहस-नहस कर दिया है। वन अमला मौके पर पहुंचकर नुकसानी का आंकलन करने में जुट गया है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This