Friday, February 27, 2026

राष्ट्रीय समन्वय एवं राजस्थान प्रभारी डॉ प्रकाश अनन्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होंगे शामिल

Must Read

राष्ट्रीय समन्वय एवं राजस्थान प्रभारी डॉ प्रकाश अनन्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में होंगे शामिल

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रभारी डॉक्टर प्रकाश अनंत 25 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।
यह मुख्य बैठक पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ उदित राज के द्वारा आयोजित की गई है, समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं समस्त प्रदेश के प्रभारी सह प्रभारी साथ ही सभी प्रदेश अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, जिसमें प्रदेश में विधानसभा प्रत्याशी के रूप में संगठन में काम कर रहे पदाधिकारी को विशेष रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है ताकि संगठन में उनके विचार कार्यकलाप एवं तैयारी का जायजा लिया जा सके उचित उम्मीदवार को संगठन की तरफ से विशेष महत्व दिया जाएगा एवं आवश्यक दिशा निर्देशों पर गहन विश्लेषण किया जाएगा।
कांग्रेस की महत्वपूर्णता इस बात पर निर्भर करती है की *जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी दावेदारी* इसी संदर्भ पर प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बात को महत्वपूर्ण मानते हुए यह निर्णय लिया जाना है। पांच राज्य जिसमें मिजोरम तेलंगाना छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतों से प्रत्याशी को विजय दिलाने एवं आने वाली समस्याओं से संबंधित समस्त चर्चाएं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की जानी है साथ ही साथ ही 5 नवंबर को होने वाले सम्मेलन के लिए सभी प्रदेशों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित कराकर संविधान बचाओ सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता दिलाने की तैयारी की जावेगी।

राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान प्रभारी डॉ प्रकाश अनंत राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 25 अक्टूबर कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में 10 से 5 बजे तक आयोजित बैठक में उपस्थिति दर्ज कराएंगे एवं राजस्थान प्रदेश के लिए बेहतर निर्णय हेतु आग्रह करेंगे।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This