बालको नगर में महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश

Must Read

बालको नगर में महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का अपने पूरे विधानसभा में चुनावी दौरा चल रहा है। वही इसी क्रम में आज लखन लाल देवांगन अपने समर्थकों के साथ बालको नगर पहुंचे। जहां वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर एवं वार्ड क्रमांक 41 परसा भाटा में उन्होंने सभाएं ली और जनता को संबोधित किया। वही दोनों ही जगह सभाओं के दौरान महिलाओं ने नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर भगवा गमछा धारण कर भाजपा की सदस्यता हासिल किये। वही सभाओं के दौरान लखन लाल देवांगन ने वर्तमान सरकार की कमियों को गिनाते हुए वर्तमान विधायक पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से एक ही व्यक्ति विधायक बन रहा है। लेकिन विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी विकास के कार्य नहीं हुए। इससे ज्यादा विकास के कार्य तो मैंने महापौर के पद पर रहते हुए कर दिया था। जगह-जगह सड़के, नालियां, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हमने की। एक तरफ जहां कांग्रेसी विधायक कई सौ एकड़ जमीन खरीद लिए। वहीं दूसरी तरफ मेरे जैसा प्रत्याशी जो कि गरीब है एवं कितने वर्षों तक लाभ के पदों पर रहते हुए भी भ्रष्टाचार नहीं किया। इस बार कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि लखन लाल देवांगन जब महापौर थे तब उनके द्वारा हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए गए। इस बार भाजपा ने कोरबा को एक ऐसा प्रत्याशी दिया कहते हुए।सभी से आग्रह किया है।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This