Thursday, February 26, 2026

पुजारी ने शरीर में की ज्वारा की बुआई, राजग्वालिन दाई मंदिर में माता के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत नजारा

Must Read

पुजारी ने शरीर में की ज्वारा की बुआई, राजग्वालिन दाई मंदिर में माता के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत नजारा

कोरबा। शारदीय नवरात्र पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है । लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में माथा टेक रहे हैं। इनमे से एक मंदिर राजग्वालीन दाई का भी है, जहां माता के प्रति अटूट श्रद्धा और और विश्वास का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। जहां मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्वलित किया गया है, वही मंदिर का पंडा अर्थात पुजारी अपने शरीर में ज्वारा की बुआई कर माता की सेवा में लगा है।
देश प्रदेश में कोरबा को ऊर्जा नगरी के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा कई ऐतिहासिक बातें जुड़ी हुई है, जो कोरबा को अलग पहचान दिलाती है । यहां पाली के ऐतिहासिक और प्राचीन शिव मंदिर तथा चैतुरगढ़ में माता का मंदिर स्थित है। इसके अलावा मां सर्वमंगला, छुरी की मां कोसगाई और कोरबा चांपा मार्ग में ऊंचे पहाड़ पर मां मड़वारानी विराजित हैं। ऐसा ही एक मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर कटघोरा पेंड्रा मार्ग में तुमान के समीप स्थित है, जहां राजग्वालिन दाई विराजी हुई है। क्षेत्रवासियों में माता रानी के विराजमान होने को लेकर अलग-अलग कथाएं प्रचलित है, जो प्राचीन और ऐतिहासिक रूप से जुड़ी हुई है। लोगो का राज ग्वालिन दाई पर अटूट श्रद्धा और विश्वास है। आम दिनों में माता की पूजा अर्चना तो की जाती है , शारदीय और चैत्र नवरात्र पर विशेष पूजा का आयोजन भी किया जाता है। इस बार भी शारदीय नवरात्र पर मंदिर में 215 दीप प्रज्वलित किया गया है ।खास बात तो यह है कि मंदिर में माता रानी की पूजा अर्चना करने वाले पंडा सियाराम ने अपने शरीर पर ज्वारा की बुवाई किया है। वह जवारे के साथ ही पूरे 9 दिनों तक माता की सेवा में लगा रहेगा। जिसकी दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। क्षेत्र वासियों के लिए इस बार का नवरात्र खास है। दरअसल परिसर में ही नए मंदिर का निर्माण कराया गया है, जहां नवरात्र के अवसर पर पूजा आराधना के बाद शिवलिंग की स्थापना की जाएगी । इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया है। क्षेत्रवासी माता राजग्वालीन दाई मंदिर में आयोजित नवरात्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This