Thursday, February 26, 2026

तालाब में मिली युवक की लाश, गोताखोरों ने खोजा

Must Read

तालाब में मिली युवक की लाश, गोताखोरों ने खोजा

कोरबा। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 21 खपराभ_ा के स्मृति उद्यान के पीछे एक तालाब में एक युवक के डूबने की आशंका पर नगर सेना द्वारा खोजबीन अभियान चलाया गया। सोमवार रात को उसकी खोजबीन चलती रही। मंगलवार को पुन: की गई खोजबीन में शव को बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि सोमवार रात 10 के आसपास रामरतन यादव अपने दो दोस्तों के साथ तालाब के किनारे बैठे हुआ था। फिर अचानक वो पानी में उतरकर तैरने लगा। कुछ देर बाद जब वह बाहर नहीं निकला तब उसके दोस्तों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। रात में ही उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह एक बार फिर नगर सेना के गोताखोरों द्वारा के द्वारा बोट के माध्यम से युवक की फिर से खोज भी शुरू कर दी गई। जिसमें उसका शव बरामद कर लिया गया है। अब यह जांच का विषय है कि रामरतन पानी मे डूबा है या फिर कुछ और ही मामला है । बहरहाल पुलिस जांच कर रही है कि आखिर मामला क्या है।मृतक एक कुशल तैराक था और बाढ़ आपदा में कई बार प्रशासन को अपनी सेवाएं दे चुका है। कुशल तैराक होने के बाद भी जिस तरह से रामरातन यादव अपनी जान नहीं बचा सका उससे कई करह के सवाल उठ रहे है। युवक की मौत को लेकर तालाब में मौजूद जलकुंभी को जिम्मेदार माना जा रहा है। जिसे साफ करने की जहमत प्रशासन ने पिछले लंबे समय से नहीं उठाई है। लोगों का कहना है कि जलकुंभी में फंसने के कारण ही उसकी मौत हुई है। नहीं तो बाढ़ जैसे हालत में कई लोगों की जिंदगी बचाने वाले युवक की शांत पानी में डूबने से मौत कैसे हो सकती है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This