Wednesday, February 4, 2026

जिला पंचायत में निकला सांप, मचा हड़कंप

Must Read

जिला पंचायत में निकला सांप, मचा हड़कंप

कोरबा। जिले में लगातार सांप निकलने की घटना आम है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार सांप निकलने की जानकारी सामने आते रहती हैं। ताजा मामला कोरबा जिला पंचायत का है। यहां दोपहर 2.30 बजे रोजाना की तरह आधिकारी कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। तभी एक सुरक्षा कर्मी की नजर जिला पंचायत के एक किनारे पड़े गमले पर पड़ी, जहां एक सांप बैठा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। जिस पर धारी होने के कारण जहरीला सांप होना प्रतीत हुआ। जिसकी जानकारी बिना देरी किए वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया। थोड़ी देर पश्चात जिला पंचायत में पहुंच कर उन्होंने सांप का सफल रेस्क्यू किया। साथ ही जितेंद्र सारथी ने बताया यह धमना का बच्चा हैं, जोकि जहरीला नहीं होता पर लोग जहरीला समझ कर डर गए। फिर सिपाही ने बोतल दिया जिसमें बड़ी आसानी से सांप अंदर चला गया। तब जाकर सभी अधिकारी कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया। फिर सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया सांप के बच्चों को देख कर अक्सर लोग धोखा खा जाते हैं, धारी होने की वजह से लोग जहरीला सांप समझ बैठते हैं फिर भी एहतियात के तौर पर हमारे पहुंचने तक सांप से दूरी बनाए रखें।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This