Saturday, February 14, 2026

धरमजयगढ़ से पहुंचे हाथियों ने 9 किसानों की रौंदी फसल

Must Read

धरमजयगढ़ से पहुंचे हाथियों ने 9 किसानों की रौंदी फसल

कोरबा। वन मंडल कोरबा अंतर्गत कुदमुरा रेंज में विचरण कर रहे 31 हाथियों ने ग्रामीणों की टेंशन बढ़ा दी है। हाथी ग्रामीणों के खेतो में लगी धान की फसल को चौपट कर रहे हैं। धरमजगगढ़ से पहुंचे हाथियों क झुंड ने क्षेत्र के 9 किसानों की फसल को चौपट कर दिया है।कुदमुरा रेंज के अंतर्गत कलमीटिकरा परिसर के कक्ष क्रमांक पी-1111 में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। झुंड में 31 हाथी शामिल हैं। जिसमें 9 नर, 14 माद व 8 शावक हैं। जो कि धरमजगढ़ वनमंडल से कुदमुरा रेंज पहुंचे हैं। हाथियों के इस झुंड ने ग्राम कलमीटिकरा में 5 और बरपाली में 4 किसानों की फसल को चौपट किया है। क्षेत्र में हाथियों के विचरण को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। वन अमला हाथियों की निगरानी में जुटा हुआ है। ग्रामीणों को ंजंगल की ओर न जाने की हिदायत दी जा रही है। लंबे समय से कुदमुरा रेंज में हाथियों की सक्रियता बनी हुई है। अब तक हाथी दर्जनों ग्रामीणों को आर्थिक चपत पहुंचा चुके हैं। बताया जा रहा है कि खेतों में लगी फसल अब पकने लगी है। जिसकी खुशबू से आकर्षित होकर हाथी खेतों में पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से जनहानि का खतरा भी बना हुआ है। वन अमला की निगरानी के साथ ही ग्रामीण हाथियों को खदेडऩे इंतजाम करने में लगे हुए हैं। दहशत के साये में जी रहे ग्रामीणों को रतजगा कर रात गुजारनी पड़ रही है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This