Saturday, February 14, 2026

त्योहारी सीजन में अस्थाई बिजली कनेक्शन को लेकर अलर्ट

Must Read

त्योहारी सीजन में अस्थाई बिजली कनेक्शन को लेकर अलर्ट

कोरबा। अस्थायी कनेक्शन लेने पर कटे-फटे वायर का उपयोग नहीं करें। पर्याप्त लंबाई की बल्लियों का उपयोग कर लाइन जमीन से पर्याप्त ऊंचाई पर रखें। बच्चों को बिजली उपकरणों व लाइनों के आसपास न खेलने दें। ट्रांसफार्मर व बिजली की लाइनों से सुरक्षित दूरी रखें। बिजली वितरण कंपनी के एमडी मनोज खरे ने यह सलाह दी है। वितरण कंपनी के एमडी खरे ने कहा कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में बाहरी व्यक्तियों की बिजली दुर्घटनाओं में जनहानि और गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आती रहती हैं जो कि अत्यंत पीड़ादायक और संबंधित परिवार व समाज के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में घटित होती हैं। उन्होंने लोगों को सतर्क व जागरूक किया है। एमडी ने कहा कि जंगली जानवरों का शिकार करने या खेतों में फसल सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग में करंट लगाना अवैध और खतरनाक है।इससे लोगों को जानमाल का नुकसान उठाना पड़ता है। बिजली के स्विच या प्लग का उपयोग हमेशा रबर की चप्पल पहन कर ही करना चाहिए। वैध बिजली कनेक्शन से बिजली का उपयोग करें। बिजली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए मैदानी स्तर पर उपभोक्ताओं जागरूक किया जा रहा है। कपड़े सुखाने बिजली के खंभे से तार न बांधे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This