चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ी जेवर और साड़ी की खेप, पुलिस एक्शन मोड में, लगातार की जा रही जांच
कोरबा। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चल रही चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दीपका पुलिस की टीम ने कार में एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे 16 लाख रुपए के आभूषण को पकड़ा है। वहीं हरदीबाजार ने साडिय़ों का खेप परिवहन करते हुए पकड़ा है। जिले में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुरिया, थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में दीपका स्टॉफ वाहन चेकिंग हेतु तिवारता- दीपका रोड रवाना हुए थे। तिवरता – दीपका रोड के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि तिवरता की ओर से एक व्यक्ति आल्टो कार सीजी- 12 , डी- 7737 में आया। जिसे रोककर पूछताछ किया गया। जिसने अपना नाम शिवपाल सिंह कंवर निवासी विजयनगर बिझरा बताया। तलाशी में उसके कार डिक्की से 23 किलो ग्राम चांदी कीमती करीबन 16,10,000 रूपये बरामद किया गया। जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया। वहीं थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में हरदीबाजार स्टॉफ द्वारा थाना भिलाई बाजार चौक में वाहन चेकिंग किया जा रहा था कि दौरान एक गाड़ी वाहन क्रमांक सीजी-04 एमएच 1214 चालक के द्वारा भिलाई बाजार बस्ती की ओर से आ रहा था। उसे रोककर पूछताछ किया गया, वाहन चालक ने अपना नाम सरोज गुप्ता निवासी पंप हॉउस मैगजिन भाठा बताया। चेकिंग के दौरान वाहन में अलग-अलग कार्टून में रखे कुल 86 नग साड़ी कीमती- 25800 रूपये पकड़ाया जप्त किया गया। उसके संबंध में वैध दस्तावेज चाहा गया, जो मौके पर पेश नहीं किया गया।
![]()




























