कोरबा के बाद कटघोरा में ईडी की दबिश
कोरबा। शहर के साथ साथ कटघोरा नगर में भी ईडी ने दबिश दी है। ईडी की टीम ने एक राइस मिलर्स व व्यवसायी के घर में जांच की है। बताया जा रहा है कि कटघोरा के राईस मिल एशोसिएशन के पदाधिकारी के कसनिया स्थित काके ढाबा के सामने घर पर दोपहर 12 बजे ईडी की टीम ने दबिश दी। 5 सदस्यीय ईडी की टीम में एक महिला व दो पुरुष अधिकारियों के साथ दो सशस्त्र बल मौजूद रही। ईडी ने घर के भीतर सभी दस्तावेज खंगाले है। शुक्रवार सुबह से ही कोरबा, दुर्ग और तिल्दा में ईडी और आई टी की छापेमार कार्रवाई चल रही है। जानकारी मिल रही है कि राइस मिलर्स और कारोबारियों के यहां नानघोटाले से जुड़ी जांच के संबंध में ये रेड पड़ी है। कोरबा जिले के लालू राम कॉलोनी निवासी व्यवसाई के घर पर दी दबिश, वही उनके पहंदा स्थित राईस मिल में कल ई डी ने छापामारा था , शनिवार सुबह पहुची ईडी की टीम की घर पर जांच खबर लिखने तक जारी थी।
![]()




























