खदान के निकट ही मेडिकल स्टाफ रखने की मांग

Must Read

खदान के निकट ही मेडिकल स्टाफ रखने की मांग

कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का मानना है कि गेवरा खदान में काम करते समय कोयला कामगार दुर्घटना का शिकार हो जाते है और उन्हें उचित समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता है। दुर्घटना होने पर कामगार को चिकित्सालय ले जाते समय काफी देरी हो जाती है, जिसके लिए खदान के निकट ही मेडिकल स्टाफ रखने की बात कही जा रही है। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को आईआर बैठक में उठाने की मांग की है। यूनियन नेताओं का कहना है कि इसके पहले भी खदान के निकट एम्बुलेंस रखने की मांग की गई थी। प्रबंधन ने इस मांग को काफी गंभीरता से लिया था। आने वाले दिनों में कोयला कामगारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रयास किये जा रहे है। मरीजों को इलाज के लिए एनसीएच में जाना पड़ता है। कई बार उन्हें दवाईयां नहीं मिल पाती, इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे है। दवाईयां खरिदने के लिए कामगारों के पास पैसा नहीं होते है।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This