Wednesday, February 18, 2026

अलर्ट मोड पर पुलिस, कैश के अलावा सामान बरामद

Must Read

अलर्ट मोड पर पुलिस, कैश के अलावा सामान बरामद

कोरबा। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुई प्रदेशभर में वाहनों की आवाजाही की निगरानी तेज कर दी गई है। इसके तहत अब तक बड़ी मात्रा में कैश के अलावा आभूषण, शराब, साड़ी और दूसरी वस्तुएं बरामद हो रही हैं। जिनके कागजात नहीं हैं, उन्हें जब्त किया जा रहा है। कुसमुंडा पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को पकडक़र उसके पास से प्रतिबंधित नशीली दवाई बरामद की है। कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि थाना अंतर्गत आदर्शनगर निवासी हिमांशु पाल (27) बाइक में नशीली दवाई रखकर खपाने जा रहा था। मुखबीर से मिली सूचना पर आदर्शनगर स्टेडियम के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। कटघोरा पुलिस ने शनिवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान चकचकवा बाइपास रोड पर कार में 2.90 लाख रुपए परिवहन करते हुए शहर के एक व्यक्ति को पकड़ा है। रुपए जब्त कर उसके संबंध में पुलिस जांच कर रही है। कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक तेजकुमार यादव ने बताया कि शनिवार को चकचकवा बाइपास रोड पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कार सीजी-12-बीआर-9362 को रोककर तलाशी ली गई। इसमें 2 लाख 90 हजार रुपए मिला। जिसका अवैध रूप से बिना दस्तावेज परिवहन किया जा रहा था। रकम के संबंध में दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध परिवहन मानते हुए रुपए जब्त कर लिया। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This