Friday, February 20, 2026

21 लीटर महुआ शराब के साथ विक्रेता पकड़ाया

Must Read

21 लीटर महुआ शराब के साथ विक्रेता पकड़ाया

कोरबा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में उरगा पुलिस ने 21 लीटर महुआ शराब के साथ विक्रेता को पकड़ा है। एसपी जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित दिए गए हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस टीम को 21 लीटर महुआ शराब पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है। मुखबिर के सूचना के आधार पर ग्राम बागबुडा में आरोपी लक्ष्मण बघेल पिता बंशीलाल बघेल उम्र 46 वर्ष के कब्जे से अलग अलग डिब्बों में भरे कुल 21 लीटर महुआ शराब व शराब बनाने का बर्तन बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2)59(क) आबकारी अधिनयम के तहत प्रकरण तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This