Saturday, February 21, 2026

हवाई फायर करने वाला सिक्यूरिटी गार्ड गिरफ्तार, 12 घंटे के भीतर आरोपी से दो नाली हथियार व राउंड का खाली खोखा जब्त

Must Read

हवाई फायर करने वाला सिक्यूरिटी गार्ड गिरफ्तार, 12 घंटे के भीतर आरोपी से दो नाली हथियार व राउंड का खाली खोखा जब्त

कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के शराब भट्ठी के पास हवाई फायरिंग करने वाले सिक्यूरिटी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 24 घंटे के भीतर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के पास से दो नाली हथियार व खाली खोखा जब्त किया है। मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि 26 अक्टूबर की दोपहर 1.30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हवाई फायर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचते हुए विवेचना शुरू की। जिसमें पता चला कि रामनगर शराब भट्ठी में कैश कलेक्ट करने आए टॉप सिक्यूरिटी एजेंसी के सुरक्षा कर्मी राकेश सिंह 41 वर्ष बांकीमोंगरा निवासी द्वारा शराब के नशे में अपने लाइसेंसी दो नाली हथियार से जबरन हवाई फायर किया गया है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को कटघोरा अंतर्गत सलारो से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस ने 27 आम्र्स एक्ट और 336 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
बाक्स
चाकू लहरा रहा युवक पकड़ाया
मानिकपुर चौकी क्षेत्र में कुंआभट्ठा निवासी रमेश साहू हाथ में चाकू लेकर उसे लहरा रहा था। जिसकी सूचना चौकी पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर उसे हिरासत में लेते हुए उसके कब्जे से चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This