पुन: मूल्यांकन का परिणाम घोषित करने की मांग
कोरबा। पुन:मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम जारी करने के संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय ईवीपीजी कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से अटल विहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति को पत्र लिखा है।अभाविप के जिला संयोजक सनी यादव ने कहा है कि पिछली परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट हुए विद्यार्थियों द्वारा पुन: मूल्यांकन हेतु फॉर्म भरा गया था जो कि काफी समय उपरांत भी परिणाम विद्यार्थियों के समक्ष नहीं आ पाया है। जिस कारण सैकड़ों विद्यार्थी भविष्य को लेकर भयभीत व चिंतित हैं। इसलिए पिछले परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हुए विद्यार्थियों द्वारा पुन: मूल्यांकन फॉर्म का परिणाम जल्द से जल्द जारी किया जाए, जिससे विद्यार्थी परीक्षा परिणाम जान सके और आगे की पढ़ाई को सुचारू कर सके।
![]()




























