Wednesday, February 11, 2026

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, आक्रोशित लोगों ने सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर किया चक्काजाम

Must Read

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में, आक्रोशित लोगों ने सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर किया चक्काजाम

कोरबा। सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार दिया। हादसे में बेचने के लिए सब्जी छोडऩे जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया। घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की है । बताया जा रहा है कि सर्वमंगला पुलिस चौकी अंतर्गत चंद्रनगर जटराज निवासी भागीरथी पटेल खेती बाड़ी का काम करता है।वह प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एटी 6845 में सब्जी लेकर बेचने के लिए सर्वमंगला चौक जा रहा था। वह गांव के समीप जोड़ा पुल के पास पहुंचा था । इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू 1380 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार भागीरथी पटेल को गंभीर चोटे आई है । लोग मौके पर एकत्रित होते इससे पहले चालक वाहन छोड़ भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यह खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली वे आक्रोशित हो गए।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग में तेज रफ्तार वाहन का परिचालन किया जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटना घटित हो रही है। बहरहाल सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस घटनास्थल पहुंची है। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस द्वारा मामले में विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This