Wednesday, February 11, 2026

बांगो पुलिस ने पकड़ी 1080 नग चादर

Must Read

बांगो पुलिस ने पकड़ी 1080 नग चादर

बांगो पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से परिवहन करते चादर को पकड़ा है। थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर द्वारा अपने स्टॉफ के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान थाना बांगो बैरियर के सामने गणेश कुमार गुप्ता पिता कन्हैया शाह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बरौदा थाना गढहनी, जिला भोजपुर बिहार हामु सिंधी कॉलोनी चाम्पा से 1080 नग कटपीश एवं 12 बाई 07 के 1080 चादर कीमती 172800 (एक लाख बहत्तर हजार आठ सौ रुपये को पीकप क्रमांक-04 / एमएस / 8876 में परिवहन करते बरामद किया गया है। जिसके संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त 1080 नग चादर को धारा 102 दण्ड प्रक्रिया सहिता के तहत जप्त किया गया । पृथक से अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This