Thursday, February 12, 2026

44 लाख रु का पटाखा जप्त करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी से 83 कार्टून पटाखा बरामद

Must Read

44 लाख रु का पटाखा जप्त करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी से 83 कार्टून पटाखा बरामद

कोरबा। पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों, अवैध विस्फोटक पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में साइबर सेल, सिविल लाइन रामपुर एवं मानिकपुर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाका भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस को सुचना प्राप्त हुआ था कि दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रिहायसी इलाके में अमृत लाल गुप्ता अपने एवं अपने साथियों का फटाके का अवैध भण्डारण करके रखा है जो जन सामान्य के लिए संकटापन्न है, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आरोपी के तीन अलग अलग ठिकानो से 4417298 रु कीमती के अलग-अलग कंपनियों के विभिन्न फटाका को बरामद किया गया। पटाखा को अलग-अलग 83 कार्टून में रखा गया था जिसे जप्त कर धारा 9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू ,आरक्षक अशोक पाटले , संजय साहू थाना सिविल लाइन से सउनि. इमरान खान, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक संदीप भगत, राकेश कर्ष, महिला आरक्षक रिहाना फातिमा, साइबर सेल कोरबा से प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर पांडे, गुनाराम सिंहा,आरक्षक सुशील यादव, प्रशांत सिंह, आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा शामिल रहे।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This