पावर संयंत्रों में कोयला आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश

Must Read

पावर संयंत्रों में कोयला आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश

कोरबा। कोयला सचिव अमृत लाल मीणा ने पवार सेक्टर को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने को कहा है। वे एसईसीएल समेत कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों की वीसी के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। सचिव ने कहा कि देश मे ऊर्जा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए हमें लक्ष्य से अधिक कोयला पवार सेक्टर को देना है।उन्होंने अन्य सेक्टर के कोयले की आपूर्ति में कटौती कर पावर कंपनियों को अधिक से अधिक सप्लाई करने को कहा। कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद के कहा कि पावर सेक्टर को टारगेट से अधिक आपूर्ति की जा रही है। मीटिंग में उपस्थित बीसीसीएल सीएमडी समीरण दत्ता ने कंपनी द्वारा पावर सेक्टर को दी जा रही आपूर्ति से सचिव को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि औसतन 90 लाख टन कोयले की प्रतिदिन आपूर्ति की जा रही है। समीक्षा बैठक में डिस्पैच का अलावा प्रोडक्शन बढ़ाने, नए माइंस में लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने और पर्यावरण क्लियरेंस से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने पर बल दिया गया। समीक्षा बैठक में बीसीसीएल के अलावा अन्य सभी कंपनी के सीएमडी और डीटी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This