युवक ने जहर सेवन कर दी जान
कोरबा। ग्राम कुरूडीह निवासी नशे के आदी एक युवक ने जहर सेवन कर जान दे दी। ग्राम कुरूडीह में निवासरतकन्हैया लाल 26 वर्ष लंबे समय से शराब पी रहा था और उसका आदी हो चुका था। कोई काम भी नहीं करता था। स्वजन से नशा करने मना करते थे साथ ही काम करने के लिए समझाइश देते थे, पर उसे स्वजनों की सलाह नागवार गुजर रही थी। दो दिन पहले शाम के वक्त उसने घर में जहर सेवन कर लिया। जानकारी मिलते ही स्वजनों ने उसे उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम करने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।
![]()

