फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी

Must Read

फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी

कोरबा। हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ापार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की घटना क्षेत्र में आम हुई। 23 वर्षीय अंजली रात्रे ने घर के म्यांर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अंजली ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया इस बात का पता नहीं चल सका है। दीपका निवासी अंजली ने डेढ़ साल पहले मुड़ापार निवासी मनोज रात्रे से प्रेम विवाह किया था और दोनों का एक बच्चा भी है। खुदकुशी करने से पहले अंजली ने सुसाईट नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है। अंजली की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This