कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की मीडिया से चर्चा, अब कभी दोबारा भाजपा के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर नहीं सौंपेगी जनता: अखिलेश प्रताप
कोरबा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। वही इस दौरान अखिलेश प्रताप सिंह ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों पर विस्तार से जानकारी दी। और छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार की उपलब्धियां को बताया।राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल भारतीय जनता पार्टी के शासन को भी देखा और 5 साल कांग्रेस के कार्यकाल को भी देख लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता अब कभी दोबारा भारतीय जनता पार्टी के हाथों में छत्तीसगढ़ की बागडोर नहीं सौंपेगी। छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार पर फिर से भरोसा जताते हुए अबकी बार 75 पर के संकल्प को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी, क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरकार जन-जन की सरकार रही और भविष्य में भी जन-जन की सरकार बन कर काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में दहाई का भी आंकड़ा पार नही कर सकेगी। विधानसभा चुनाव को महज़ औपचारिकता बताते हुए कहा कि कांग्रेस 75 पार कर सरकार बनाएगी। घोषणा पत्र के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पहले ही अपने 17 घोषणाएं कर चुकी है। जिसमें से एक घोषणा एक नवंबर से शुरू हो गई है। 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई। छत्तीसगढ़ में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने पर रसोई गैस में 500 रुपये का सब्सिडी मिलेगा। जोकि हितग्राहियों के खाते में सीधे जमा हो जाएगा। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं की तारीफ प्रधानमंत्री और गृहमंत्री कर चुके हैं।
![]()

