Sunday, March 1, 2026

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल ने अपने क्षेत्र का किया दौरा, कहा क्षेत्र की जनता रेत के अनाप-शनाप दामों के चलते परेशान

Must Read

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विशाल ने अपने क्षेत्र का किया दौरा, कहा क्षेत्र की जनता रेत के अनाप-शनाप दामों के चलते परेशान

कोरबा। छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र कोरबा में जनता चुनावी रंग में रंग चुकी है। प्रत्याशी मतदाताओं को रीज़ने लगे हैं। वही मतदाता भी प्रत्याशियों की बातों को बड़ी ध्यान से सुन रहे हैं। सभी प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं और मतदाताओं से मिलकर अपनी बात पहुंच रहे हैं। वही इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर ने अपने क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं। वही उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 व 7 का सघन जनसंपर्क किया। इस मौके पर श्री केलकर ने कहा कि बिना रीडिंग के बिजली बिल लोगों को थोपा जा रहा है। बिजली बिल के चलते कई परिवार कर्जदार बन गए हैं। बिजली बिल को लेकर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र की जनता रेत के अनाप-शनाप दामों के चलते हलकान परेशान है। शहर के दो रेट घट शोपीस बने हुए हैं। वही जनप्रतिनिधि रेत को लेकर हमेशा मौन ही रहे हैं,विशाल केलकर ने ऐसी कई बातों का जिक्र किया।उन्होंने चिंता जाहिर की की गली मोहल्ले स्थित बिजली के खंभे जर्जर हो चुके हैं। जो दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। बावजूद वितरण विभाग हाथ पैर हाथ धरे बैठे हुए है। विशाल के सघन जनसंपर्क अभियान से लोग जुड़ने लगे हैं।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This