Sunday, March 1, 2026

हादसे में मृत युवक की हुई शिनाख्त

Must Read

हादसे में मृत युवक की हुई शिनाख्त

 

कोरबा। बालकोनगर पुलिस थाना क्षेत्र के चुईया इलाके में पिछले दिनों हादसे में मृत हुए युवक की पहचान अब जाकर हो सकी है। उसका नाम शिवा बिरहोर बताया गया है जो आसपास के गांव का निवासी है। काफी समय से चुईया के सरपंच के पास रहकर जीवन यापन कर रहा था। पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में इसी क्षेत्र में हुई घटना में वह जख्मी हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ प्रक्रियाएं जारी रखी है। मृतक की फोटो सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफार्म पर वायरल किये गए थे। काफी समय बाद एक व्यक्ति ने मृतक की पहचान शिवा बिरहोर के रूप में की है। अब इस मामले में अंतिम कार्यवाही को पूरा किया जाएगा।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष ने किया डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं – श्रीमती सोनी विकास झा

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने शनिवार को क्षेत्र के विकास कार्यों को...

More Articles Like This