Monday, March 2, 2026

भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी की गारंटी है: ननकी

Must Read

भाजपा का संकल्प पत्र पीएम मोदी की गारंटी है: ननकी

कोरबा। भाजपा के घोषणा पत्र के संबंध में टीपीनगर स्थित पंडित दीनदयाल कुंज पार्टी fकार्यालय में रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की गारंटी का संकल्प पत्र है। पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को गारंटी दी है। दो साल का बोनस सरकार बनते ही 25 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा। श्री कंवर ने बताया कि बड़ी घोषणा पत्र में गांरटी प्रदेश की महिलाओं व बहनों को दी है। अब हर महीने विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए मिलेंगे। इसमें किसी तरह की शर्त नहीं होगी। सभी महिलाओं को महीने के एक दिन राशि मिले इसके लिए हम कटिबद्ध हैं। अब तक समर्थन मूल्य का 22 सौ रूपए केन्द्र सरकार भेजती है, राज्य सरकार उसपर छह सौ मिलाकर किसानों को देती है। इस बार समर्थन मूल्य की दर को बढ़ाकर 31 सौ करने की घोषणा की गई है। किसानों को अभी अपने मेहनत के पैसे के लिए कई दिन चक्कर लगाने पड़ते हैं। हमारा किसान भाईयों के साथ वादा है कि हम ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी व्यवस्था लाएंगे जहां से किसानों को नगद राशि का भुगतान होगा। इसके अलावा एक एकड़ में 21 क्विंटल धान की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद प्रदेशवासियों को पांच सौ रूपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलेगा। वहीं अब एक लाख युवाओं को एक निश्चित समय के भीतर नौकरी दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, चुनाव प्रभारी अशोक चावलानी समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This