Wednesday, February 18, 2026

रकम वापस मांगना पड़ा महंगा, पिटाई

Must Read

रकम वापस मांगना पड़ा महंगा, पिटाई

कोरबा। शहर के मुड़ापार में उधार में लिए 19 हजार रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने चॉइस सेंटर संचालक से मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। घटना में मुड़ापार शांति विहार में रहने वाले उत्तम मंडल को चोटें आई है। उत्तम मुड़ापार में चॉइस सेंटर का संचालन करता है। पांच नवंबर की रात आरएसएस नगर में रहने वाले उज्जवल विश्वास चॉइस सेंटर पहुंचा। वह अपने खाते में 31 हजार 900 रुपए ट्रांसफर कराया। उसने उत्तम को 12 हजार 900 रुपए ही वापस किया। 19 हजार रुपए नहीं दिया था। एसबीएस कॉलोनी ग्राउंड के पास रकम वापस नहीं देने की बात कहते हुए उत्तम को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This