Wednesday, February 18, 2026

सांसद प्रतिनिधि धनेश्वरी कंवर और जिला पंचायत सदस्या गोदावरी राठौर ने संभाला फूलसिंह राठिया के प्रचार का जिम्मा

Must Read

सांसद प्रतिनिधि धनेश्वरी कंवर और जिला पंचायत सदस्या गोदावरी राठौर ने संभाला फूलसिंह राठिया के प्रचार का जिम्मा

कोरबा। छत्तीसगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 रामपुर के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। वही इसी कड़ी में उनकी शाम तक सांसद प्रतिनिधि श्रीमती धनेश्वरी कंवर और जिला पंचायत सदस्या श्रीमती गोदावरी राठौर ने प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सांसद प्रतिनिधि श्रीमती धनेश्वरी कंवर और जिला पंचायत सदस्या श्रीमती गोदावरी राठौर द्वारा आमजन से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह राठिया के पक्ष में समर्थन की अपील कर रही हैं। वही कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया के साथ-साथ अब उनकी बेटी और बहू भी प्रचार युद्ध में कुद पड़ी हैं और अपने पिता और ससुर को विजयी बनाने के लिए मतदाताओं से सीधे संपर्क कर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों और कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में फुलसिंह राठिया की प्राथमिकता के आधार पर मतदाताओं से वोट मांग रही हैं। वे जहां भी पहुंचती हैं वहां महिलाएं इकट्ठा होकर उनका स्वागत परंपरागत तरीके से करती हैं और उन्हें अपने परिवार की सदस्य की तरह मानती हैं। महिलाओं में उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि महिलाएं उन्हें कोई भी समस्या बताने से हिचकती नहीं हैं। क्योंकि सांसद प्रतिनिधि व पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष करतला श्रीमती धनेश्वरी कंवर और जिला पंचायत सदस्या श्रीमती गोदावरी राठौर दोनों अपने क्षेत्रों में अच्छी पकड़ रखते हैं। वही आज क्षेत्र भ्रमण में ग्राम पंचायत तरदा, कथरीमाल, सरगबुंदिया, ढनढनी,व ग्राम बैगापाली में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए दिखाई दिए। वही इस अवसर पर प्रमोद राठौर, श्रीमती कमला राठिया, श्रीमती देवी रजवाड़े अनूप चंद्रा, शांति स्वरूप महंत, संतोष रजवाड़े, गोविंद सिंह पैकरा, बसंत, श्रीमती देवकी राठिया, संतोष पटेल, प्रकाश दास महंत, ईश्वर सिंह रजवाड़े, आत्माराम पन्ना,ओमप्रकाश रजवाड़े, कोमल पटेल व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This