Tuesday, February 17, 2026

कोरबा प्रत्याशी की सभा का विरोध करने का प्रयास रहा असफल,कोई गली कोई मोहल्ला किसी की निजी जागीर नहीं – जयसिंह

Must Read

कोरबा प्रत्याशी की सभा का विरोध करने का प्रयास रहा असफल,कोई गली कोई मोहल्ला किसी की निजी जागीर नहीं – जयसिंह

कोरबा। प्रदेश के राजस्व मंत्री और कोरबा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल मंगलवार शाम जनसंपर्क के लिए भाजपा प्रत्याशी के घर के समीप कोहड़िया पहुंचे। इसे लेकर भाजपाइयों को पहले से ही डर था कि बेज्जती तय है। हुआ भी ठीक वैसा ही, प्रत्याशी के भाई नरेंद्र देवांगन के साथ मिलकर कुछ लोगों ने इस सभा का विरोध करने का प्रयास किया। जिसमें वे सफल नहीं रहे। जयसिंह ने यहां अपने उद्बोधन से विरोधियों करारा जवाब दिया।

प्रचार के लिए कांग्रेसी जैसे ही कोहड़िया पहुंचे।
जिनमें यूथ कांग्रेस, पार्षद और संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। भाजपाई मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। जैसे ही जयसिंह अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बोलना शुरू किया लोग सभा स्थल के आसपास एकत्र हो गए। लोगों ने जयसिंह अग्रवाल की सभा में न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई बल्कि उन्हें अंत तक सुना भी। सभा के बाद जयसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह भी कहा कि यह मेरा विधानसभा क्षेत्र है और यहां के एक-एक मोहल्ले में जाना और वहां के लोगों की समस्याएं सुनना मेरा कर्तव्य है। जिले का कोई मोहल्ला किसी की निजी जागीर नहीं है। लोकतंत्र भारत में सर्वोपरि है। कोई व्यक्ति किसी को भी प्रचार करने से रोक नहीं सकता। लोग स्वत: मुझसे जुड़ रहे हैं। कोरबा विधानसभा में लोगों ने मेरे काम की सराहना की है। कांग्रेस की नीतियों से लोग बेहद प्रभावित हैं। मुझे जनता का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

बॉक्स

विरोध के तरीके की हो रही आलोचना

चारपारा कोहड़िया में लोगों ने विरोध का जो तरीका अपनाया वह अलोकतांत्रिक था। प्रत्याशी के भाई ने विरोध का प्रयास जरूर किया लेकिन वह असफल रहे। जिसका परिणाम सभा की भीड़ से स्पष्ट होता है। हमें यह भी समझना होगा कि प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्याशी कहीं ना कहीं अपने क्षेत्र में थोड़ा विशिष्ट स्थान रखता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि कोई दूसरे गांव या मोहल्ले का व्यक्ति वहां प्रवेश न कर सके। इस सोच को त्याग करना होगा। जिस भी पार्टी या व्यक्ति के समर्थको ने कोहडिया चारपारा में अलोकतांत्रिक कृत्य किया है। जैसे-जैसे यह बात लोगों में फैल रही है। लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस तरह के कृत्य लोकतंत्र में बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।

बॉक्स
भाजपा प्रत्याशी के पार्षद भाई की वार्डवासियों ने की शिकायत

चुंकि जयसिंह अग्रवाल कोरबा विधायक होने के साथ ही राजस्व मंत्री भी हैं, तो वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी के पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन की शिकायत भी की वार्डवासियों ने कहा कि नरेंद्र देवांगन पैसे लेकर कोहड़िया के आसपास राख गिरवा रहे हैं। उन्होंने पत्र लिखकर राख पटवाने का अनुरोध किया था। जिससे उन्हें पैसे मिले, जबकि मुसीबत हमें झेलनी पड़ रही है। पहले कोहड़िया में इतना प्रदूषण नहीं था, लेकिन अब जीना दुश्वार हो गया है। हल्की सी हवा चलने पर घर आंगन में राख एकत्रित हो जाती है। यह सब भाजपा प्रत्याशी के भाई लखन नरेंद्र देवांगन की देन है। जिससे हम त्रस्त हैं। वार्ड वासियों ने राजस्व मंत्री से इस दिशा में ठोस कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया है। राख की राजनीति करने वाले भाजपा प्रत्याशी का चेहरा आज उनके ही घर में पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This