Monday, February 16, 2026

अब युवक के बाद महिलाओं ने लखन से पूछा आपने हमारे लिए क्या किया? एक और वीडियो हो रहा वायरल

Must Read

अब युवक के बाद महिलाओं ने लखन से पूछा आपने हमारे लिए क्या किया? एक और वीडियो हो रहा वायरल

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन का चुनाव प्रचार मुश्किल होता नजर आ रहा। जिस गली, वार्ड और क्षेत्र में लखन पहुंच रहे हैं जनता उनसे सवाल पूछने लगी हैं। पहले एक युवक द्वारा पूछे गए सवाल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। अब एक महिला का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह लखन से पूछ रही है कि आपने हमारे लिए क्या किया? कोरबा विधानसभा में भाजपाइयों की मुसीबत कम नहीं हो रही है।कभी घोषणा पत्र के कसीदे पढ़ते विधायक सवालों का जवाब नहीं दे पाते। तो इनके स्टार प्रचारकों का दौरा कैंसिल हो जाता है। तो कभी इनके प्रत्याशी को ही लोग घेर लेते हैं। एक दिन पहले ही कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को एक युवक ने घेरकर पूछा कि आपने हमारे लिए क्या किया? 15 साल बीजेपी की सरकार रही, लेकिन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ। लखन का चेहरा शर्म से लाल हो गया। समर्थक उलझने के कगार पर आ गये। अब एक बार फिर लखन का एक दूसरा वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रचार के दौरान महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और पूछा कि 10 साल तक कहां गायब थे और अब सीधे हमें बहन बना रहे हो। एक बार फिर महिलाओं को जवाब देते लखन के हाथ-पांव फूल गए। कुछ बोलते बना नहीं और वह बगलें झांकते हुए आगे बढ़ गए। ताजा वीडियो में महिलाओं ने लखन से पूछा कि 10 साल तक कहां गायब थे। हमारे लिए भाजपा की सरकार ने क्या किया है? अब अचानक चुनाव प्रचार में निकले हो और सीधे हमें बहन बना लिया। अब आपको याद आ रहा है कि झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाएं आपकी बहन हैं। बताइए की 10 साल तक आप कहां थे, क्या कर रहे थे? कहां गायब थे, इतना निष्क्रिय रहने के बाद अब सीधे वोट मांग रहे हैं। लखन पूरी तरह से निरुत्तर हो गए। उनके पास कहने के लिए कुछ था ही नहीं। बस इतना ही बोल पाए कि जब महापौर था। तब काम किया था। महिलाओं ने तपाक से बोल दिया उसके बाद कहां थे। महापौर रहते भी आपका कोई बड़ा तो हमे दिखा नहीं।

सवाल पूछना तो बनता है

जनता जागरुक हो चुकी है। प्रचार करने पहुंच रहे नेताओं से उनका विजन पूछ रही है। लखन लाल देवांगन महापौर और विधायक रह चुके हैं ऐसे में उनसे सवाल तो पूछे ही जाएंगे।दरअसल लखनलाल देवांगन 5 साल कोरबा नगर निगम में महापौर रहे। उसके बाद वह कटघोरा विधायक बने और फिर 2018 का चुनाव हार गये। वह 10 साल तक कोरबा विधानसभा से पूरी तरह से गायब थे।
एक विपक्षी नेता के तौर पर भी उनकी कोई सक्रियता कहीं नहीं दिखी। 10 साल उन्हें किसी ने देखा ही नहीं, कोई गतिविधि किसी ने नहीं देखी। इस निष्क्रियता के बाद वह अचानक बरसाती मेंढक की तरह कुएं से निकल आए और सीधे महिलाओं को अपनी माता और बहन बना रहे हैं। महिलाओं से कह रहे हैं कि वोट मुझे ही देना, इसलिए लोगों का सवाल पूछना भी स्वाभाविक है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This