10 वर्षीय बच्ची को छोडक़र लापता हुई मां
कोरबा। बालको प्लांट में मजदूरी कर रहे एक व्यक्ति की पत्नी अपनी 10 वर्षीय बच्ची को छोडक़र लापता हो गई। पुलिस को बच्ची लावारिस हालत में रोते हुए मिली। उसकी तलाश करते पुलिस पिता तक पहुंची। मामला बालको नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बस स्टैंड के समीप एक 10 वर्षीय बच्ची सडक़ किनारे खड़ी होकर रो रही थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बच्ची को चॉकलेट खिलाकर शांत कराया गया। फिर उसके और पिता का नाम पूछा गया। रोने की वजह पूछी गई तो बच्ची ने बताया कि उसकी मां उसे गांव से लेकर पहुंची थी फिर वहां थोड़ी देर रूकने के लिए बोलकर खुद लापता हो गई। पुलिस ने बच्ची के बताए पिता के नाम व पते के आधार पर पतासाजी की। पुलिस को उसके पिता के बालको प्लांट में मजदूरी करने की जानकारी मिली। आखिरकर पुलिस ने बच्ची के पिता को ढूंढ लिया। उसे थाना बुलाकर बच्ची को उसके सुपुर्द किया गया।जहां बच्ची के पिता ने बताया कि उसका परिवार रायगढ़ में रहता है। वह प्लांट में काम करते हुए बालकोनगर में किराए पर रहता है। पत्नी बीच-बीच में उसके पास आते थे। सोमवार को उसकी पत्नी रायगढ़ से उसके पास जाने की बात कहकर निकली थी।
![]()

