पीएचसी कोरबा में नहीं है पार्किंग व्यवस्था
कोरबा। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। जब ज्यादा भीड़ वाले इलाके में यह व्यवस्था नहीं हो तो परेशानी और भी बढ़ जाती हैं। कुछ इसी तरह की स्थिति पीएचसी कोरबा में इन दोनों बनी हुई है, जहां पार्किंग की व्यवस्था ही नहीं है। शहर के सबसे पुराने रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पार्किंग व्यवस्था बदहाल हो गई है। अस्पताल में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। लोग जहां-तहां दो पहिया व चार पहिया वाहन मुय द्वारा के सामने खड़ी कर रहे हैं। इससे मरीज और परिजनों को आवाजाही में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में रोजाना लगभग तीन से साढ़े तीन सौ से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सुबह की स्थिति सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लेकिन विभाग की ओर से पार्किंग की सुविधा को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
![]()

