Sunday, February 15, 2026

धनतेरस पर जमकर हो रही है खरीददारी, करोड़ों का होगा व्यवसाय, ज्वैलरी, आटो मोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रानिक बाजार रहा गुलजार

Must Read

धनतेरस पर जमकर हो रही है खरीददारी, करोड़ों का होगा व्यवसाय, ज्वैलरी, आटो मोबाइल, बर्तन और इलेक्ट्रानिक बाजार रहा गुलजार

कोरबा। जिले में शुक्रवार को धनतेरस पर बाजारों में सुबह से रौनक बनी रही। बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। लोग बर्तनों और अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए। सुबह से ही बाजारों में लोगों की चहल-पहल दिखाई दी। दिवाली पर्व से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के इस पर्व पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। खासकर बर्तनों व ज्वेलरी के अलावा नए वाहनों और उपकरणों की खरीद अधिक हुई। धनतेरस से के दिन जिले में करोडों का व्यवसाय हो रहा है। त्योहार पर बाजारों में रही लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को विशेष रूप से सजाया हुआ था। ये दुकानें खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। शहर की अधिकतर महिलाएं शुक्रवार को पूजा सामग्री व दीपक खरीदतीं दिखाई दी। वहीं, ग्रामीण अंचलों के लोगों ने अपने घरों को सजाने की सामग्री की जमकर खरीदारी की। हालांकि, सामान महंगे होने के बावजूद लोगों ने स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार अरुण कुमार, विनय कुमार, भूषण, नेसी ने बताया कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार दिवाली पर अधिक खरीदारी हो रही है। वहीं उनके द्वारा भी पर्व को लेकर कूपन और उपहार आदि की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा शहर के ज्वेलर्स ने बताया कि धनतेरस पर्व पर लोगों ने जमकर चांदी के सिक्के, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां आदि खरीदीं।त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दिया। बाजार में पुलिसकर्मी जगह-जगह जाकर मुआयना कर रहे थे। पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर घूमकर स्थिति का जायजा ले रही थी। वहीं आने-जाने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही थी। बाजार में सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह से दिखाई दिए।
बॉक्स
वाहनों की जमकर हुई बुकिंग
धनतेरस पर वाहनों के शोरूम पर बुकिंग के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। शोरूम मालिकों ने लोगों को वाहनों की डिलीवरी भी दी। लोगों का मानना है कि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है। धनतेरस के दिन वाहनों की डिलीवरी पानी लोगों ने काफी पहले से बुकिंग भी कर रखा था
बॉक्स
बर्तनों और ज्वेलरी की खूब हुई बिक्री
बाजारों में लोग बर्तन, जूलरी और चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदते दिखे। बर्तनों और जूलरी की खरीद को इस त्योहार पर अहम माना जाता है। इस कारण बर्तनों और जूलरी की दुकानों पर ज्यादा भीड़ थी। इनके अलावा दिवाली पूजन के लिए मिट्टी की मूर्तियां व अन्य सामान के साथ-साथ घरों को सजाने वाले आर्टिफिशियल फूल व अन्य सजावट का सामान भी जमकर बिका। व्यापारियों ने बताया कि लोगों ने पहले ही बुकिंग करा रखी है।
बाक्स
फूलों की मांग बढ़ी
दिवाली के मद्देनजर फूलों की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। इस कारण विक्रेता जगह-जगह स्टाल लगाकर फूलों की बिक्री कर रहे थे। गेंदा का फूल 60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, फूलों की छोटी माला 10 रुपये की मिल रही है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This