चुनावी प्रशिक्षण में बैंक कर्मी, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी
कोरबा। एक तरफ चुनाव जिसे प्रथमिकता देना सबसे बड़ा कर्तव्य, दूसरी तरफ जरूरत जिसकी अपेक्षा सभी आम नागरिक करते हैं। दरअसल चुनावी दौर में बैंक व विभागों के अधिकांश कर्मचारी चुनाव प्रशिक्षण में गए हैं। चुनावी ड्यूटी में तैनात हैं। इसके चलते आम नागरिक विभागीय कार्य मे वंचित रह जा रहे, सामने दीपावली का पर्व है। बीते दिनों जिला सहकारी बैंक में अपनी राशि आहरण करने पहुंच रहे। ग्रामीणों को खाली हाथ वापस लौट रहे, राशि आहरण करने आए ग्राम जलके निवासी विषंभर ने अपनी समस्या से अवगत कराया। कहा कि वह इस उमीद में था कि अपनी राशि आहरण कर दीपावली पर्व मनाएगा। बच्चों व परिवार वालों के लिए नये कपड़े, फटाखे की खरीदी करेगा, लेकिन बैंक आने के बाद शाखा में सन्नाटा। निराश होकर बैंक के दरवाजे के सामने मायूस होकर बैठा रहा। विषंभर का कहना है कि उनकी राशि इस बैंक मे जमा है। लेकिन शाखा में कोई कर्मचारी नहीं थे। बताया जा रहा है कि सहकारी बैंक द्वारा चुनाव आयोग में आवेदन दिया गया था कि ग्रामीणों कि सुविधा के लिए एक कर्मचारी बैंक में उपस्थित किया जाए। ताकि ग्रामीणों को राशि लेनदेन में किसी प्रकार कि समस्या न हो। लेकिन चुनाव नजदीक़ है। इसके मद्देनजर प्रथम प्राथमिकता चुनाव को दिया जा रहा है। इस कारण ऐसी समस्या बन रही है। उच्च अधिकारीयों का कहना है जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।
![]()




























